फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंडियों में 1121 किस्म के धान की आवक तेज

Fri, 24 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की अनाज मंडियों में अब 1121 और मुच्छल किस्म के धान की आवक तेज हो गई है। हाथ से कटाई वाले धान के भाव 4,000 से 4,200 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले, जबकि कंबाइन कटाई वाले धान का भाव भी मामूली अंतर के साथ तय हुआ। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार भाव 200–300 रुपये प्रति क्विंटल कम हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कई किसानों ने बताया कि पिछले साल हर किस्म के भाव में तेजी थी, जबकि इस बार 1509 धान के भाव 3,000 रुपये प्रति क्विंटल से भी कम हैं। इससे उनकी आमदनी प्रभावित हुई है। वीरवार को मंडियों में मुच्छल धान के भाव 3,200 रुपये (कंबाइन) और 3,500 रुपये (हाथ से कटाई) तक रहे। 1718 धान के भाव 3,300 रुपये (कंबाइन) और 3,600-3,800 रुपये (हाथ से कटाई) तक मिले। 1509 धान का अधिकतम भाव 2,900 रुपये तक रहा।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आठ लाख 26 हजार 977 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 4,35,096 एमटी, हैफेड ने 2,55,182 एमटी और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 1,67,119 एमटी धान खरीदा है।
विज्ञापन


फसल को सुखाकर लाने के लिए कहा

डीसी ने अधिकारियों को उठान कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि व्यापारियों और किसानों को कोई दिक्कत न हो। मंडी परिसर में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लाएं, ताकि बिना किसी परेशानी के धान बिक सके।
मंडियों में धान की खरीद का ब्योरा
मंडी
खरीदा गया धान

अरनौली
7,791 एमटी

भागल
2,907 एमटी

ढांड
1,43,827 एमटी

धनौरी
2,719 एमटी

गुहला चीका
2,89,036 एमटी

पुरानी अनाज मंडी कैथल
8,057 एमटी

नई अनाज मंडी कैथल
98,720 एमटी

अतिरिक्त नई अनाज मंडी, कैथल
80,635 एमटी

कलायत
14,302 एमटी

कौल
11,946 एमटी

पाई
11,338 एमटी

पूंडरी
88,405 एमटी

राजौंद
11,921 एमटी

रामथली
28,618 एमटी

सीवन
23,755 एमटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें