फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाओं सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित नशीली दवाओं सहित काबू किया है। उसे व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसके पास से 12,100 अल्प्राजोलम व ट्रामाडोल की प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर शिव कुमार की अगुवाई में एएसआई मनजीत सिंह की टीम ने जींद कैथल रोड पर सूचना मिली कि बालू निवासी मंदीप गांव पेगा में मेडिकल की दुकान करता है और नशीली दवाइयां बेचता है। मनदीप अपनी बाइक पर किठाना से कैथल नशीली दवाइयां लेकर जाएगा। सूचना पर पुलिस ने जींद कैथल रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध बालू निवासी मनदीप उर्फ मोनू को काबू कर लिया।
इसके बाद ईटीओ कैथल राजबीर महंत के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी में आरोपी के कब्जे में एक बैग से अल्प्राजोलम की 9600 व ट्रामाडोल की 2500 नशीली गोलियां बरामद हुईं। थाना राजौंद में मामला दर्ज करके चौकी किठाना से मौके पर पहुंचे एएसआई कुलदीप सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें