फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुरस्कार के लिए छह जनवरी तक करें आवेदन

Tue, 24 Dec 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। धनपत सिंह सांगी समृति पुरस्कार के लिए सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र व्यक्ति 6 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार की राशि एक लाख रुपये होगी। प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भी दिए जाएंगे।

यह जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नसीब सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि आवेदक के पास श्रेष्ठ निर्देशन के लिए विभिन्न सांगियों की रचनाओं के मंच निर्देशन हेतु कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी, प्रार्थी ने सांगा का निर्देशन हरियाणा की संस्कृति की मर्यादा के अनुरूप किया होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेष्ठ निर्देशक अपने सहयोगी कलात्मक निर्देशक, संगीत निर्देशक, कॉस्टयूम डिजाइनर, प्रकाश एवं ध्वनि इत्यादि तकनीकी स्टाफ के साथ तालमेल बनाने में दक्ष होना चाहिए। प्रार्थी की न्यूनतम आयु 35 वर्ष व अधिकतम आयु 70 वर्ष होने चाहिए। प्रार्थी सांग के मंच संचालन में प्रतिष्ठित होना चाहिए। बताया कि सांगों की रचनाओं के आधार पर स्क्रिप्ट तैयार करने तथा अभिनय की बारिकीयों तथा संगीत की जानकारी होना आवश्यक है। प्रार्थी द्वारा प्रतिवर्ष कम से कम 10 सांगों का निर्देशन यानि मंचन किया गया होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें