फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता का सही समय है विद्यार्थी जीवन : बाजवा

Tue, 24 Dec 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। कोहिनूर इंटरनेशनल अकादमी चीका में सोमवार को नशा मुक्ति पखवाड़े के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कंवलजीत बाजवा ने कहा कि नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने के लिए विद्यार्थी जीवन ही सही समय है।

उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए संदेश दिया। कहा कि विद्यार्थियों को नशे के प्रतिस्थापन के रूप में खेलकूद प्रतियोगिताओं व मनोरंजक गतिविधियों को अपने जीवन में जगह देनी चाहिए। इस मौके पर अकादमी की अध्यक्ष सुखविंद्र कौर ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन उनके भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए शिक्षा के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।
विज्ञापन


खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो व विद्यालय शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस नशा मुक्ति कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाना है। कार्यक्रम में रोहित कुमार सहायक खंड प्रभारी ने अध्यापकों व विद्यार्थियों को नशे से मुक्ति की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


छात्रों को शपथ दिलाते हुए शिक्षक व खंड प्रभारी ने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम एवं बीमारियों के बारे में बताया। इस अवसर पर रणजीत कौर, अमनदीप कौर, सिंद्र राम, खुशवंत सिंह, संदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, नरेंद्रपाल व सैंकड़ों छात्र - छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें