कैथल। पूर्व विधायक लीला राम ने जिलेभर के युवाओं से अपील की है कि वे 13 जुलाई को आयोजित हाफ मैराथन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं कैथल से ‘स्वस्थ हरियाणा’ का संदेश देंगे।
लीला राम ने कहा कि आज देश और विदेश में भारत की विकास गाथा की गूंज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर जनहित में ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रोजगार सृजन को लेकर भी महत्त्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में चार बड़े निर्णय लिए हैं, जिनका उद्देश्य देश में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण है एक लाख करोड़ रुपये की पूंजी का प्रावधान, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए नौकरियों के रास्ते खुलेंगे। संवाद