फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में आवेदन का समय 17 तक बढ़ा

Fri, 07 Jun 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में विभिन्न कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। दाखिले के लिए आवेदन करने का समय अब 17 जून तक बढ़ाया गया है। संस्थान में विभिन्न कोर्सों में 300 सीटों पर विद्यार्थियों के दाखिले होंगे।

प्रिंसिपल संजय कुमार मुद्गिल ने बताया कि हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसाइटी की ओर से आवेदन का नए शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत अब राजकीय बहुतकनीकी शेरगढ़ में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी 17 जून तक आवेदन कर सकते हंै।
विज्ञापन


ऑनलाइन काउंसलिंग 20 जून से की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में दो सरकारी बहुतकनीकी संस्थान है। एक राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नए बस स्टैंड से केवल दो किलोमीटर दूर शेरगढ़ में है। दूसरा गुरु गोबिंद सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान चीका में स्थित है।
विज्ञापन


शेरगढ़ में विद्यार्थी 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन करेंगे। 20 जून से 24 जून तक पहली ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। 25 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। दूसरे चरण की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी। चार जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। शेर और चीका में सभी कोर्सों में दाखिले के लिए 60-60 सीटें उपलब्ध हैं।
शेरगढ़ और चीका स्थित संस्थानों में ये हैं कोर्स

कोर्स
सीटें

सिविल इंजीनियरिंग
60

मैकेनिकल इंजीनियरिंग
60

कंप्यूटर इंजीनियरिंग
60

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
60

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
60

दाखिले के लिए दस्तावेज

n
10वीं का परिणाम

n
आधार कार्ड

n
परिवार पहचान पत्र

n
मोबाइल नंबर

n
पासपोर्ट साइज फोटो

n
जाति प्रमाण पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें