फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंशुल बनीं ग्लोरियस ट्रेडिशनल क्वीन मिसेज इंडिया

Sat, 02 Sep 2023 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल की बेटी अंशुल नैन ने ग्लोरियस ट्रेडिशनल क्वीन मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीतकर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की संस्कृति, पहनावा व सुंदरता को प्रस्तुत करना था। स्पर्धा का आयोजन जयपुर में हुआ था।
विज्ञापन


राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर के ऑडिटोरियम में ग्लोरियस ट्रेडिशनल क्वीन इंडिया 2023 के ग्रांड फिनाले के बाद वापस कैथल पहुंचीं अंशुल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने कई प्रतिभागियों को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने कहा कि यह खिताब जीतकर वह बहुत खुश हैं। यह उनका सपना था। उन्होंने कहा कि वह अपने लक्ष्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक लेकर जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में सोशल मीडिया पर उसने विज्ञापन देखकर उसने मॉडल क्षेत्र में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

उन्होंने बताया कि मार्च 2023 में वह मिसेज हरियाणा रह चुकी हैं, यह कार्यक्रम जो रोहतक में हुआ था। अंशुल नैन ने कहा कि उसका शुरू से ही सपना था कि वह मिसेज इंडिया में या राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर पर या वर्ल्ड वाइड में अव्वल रहे। अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी व देश की पहचान बनाने का पूरा प्रयास करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह गांव नैना की निवासी है, वर्तमान में वह कैथल में रहती है। उसकी शादी जिला जींद के कोयल गांव में हुई है। उसके पति अध्यापक हैं। उसके दो बच्चे हैं। उनको उसके दोनों परिवारों का पूरा योगदान मिला। इस मौके पर उनके परिजनों ने उसका मुंह मीठा करवाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस प्रकार हुआ चुनाव
ग्लोरियस ट्रेडिशनल क्वीन इंडिया 2023 का ग्रांड फिनाले का समापन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर के ऑडिटोरियम में हुआ था। मुख्य अतिथि कोमल ट्रेडिंग कंपनी के चेयरमैन व वॉटरप्रूफ किंग राज खान रहे। जज के रूप में व सेलिब्रिटी गेस्ट पदम गुलाबी देवी, राजस्थान एक्टर राज जांगिड़, हरियाणा फिल्म एक्टर सुमित धनखड़ व मधु भट्ट ने परिणाम घोषित किया। मिसेज कैटेगरी में अंशुल नैन से ग्लोरियस ट्रेडिशनल क्वीन मिसेज इंडिया 2023 चुनी गई व फर्स्ट रनर अप विनर शेफाली गर्ग अजमेर सेकंड रनर अप विनर नेहा शर्मा सीकर चुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें