छात्रा अंशु के साथ स्कूल स्टाफ। विज्ञप्ति
कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल कैथल की कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय की छात्रा अंशु ने अंडर-19 सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। पुलिस लाइन कैथल में 18 सितंबर को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में अंशु ने शानदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ी का स्कूल प्रबंधन और स्टाफ की ओर से स्वागत किया गया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, चेयरपर्सन निधि कंसल, मैनेजर गौरव गर्ग और प्राचार्य डॉ. संत कौशिक ने छात्रा को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने अंशु को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खिलाड़ी ने बताया कि सफलता में उसकी कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के साथ कोच कविता के मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोच ने प्रतियोगिता से पहले छात्रा को तकनीकी प्रशिक्षण और अभ्यास कराया। विद्यालय प्रबंधन ने कोच कविता के प्रयासों की सराहना की।
निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि अंशु की उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि अंशु की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
छात्रा अंशु के साथ स्कूल स्टाफ। विज्ञप्ति