कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल की मेधावी छात्रा अंशु ने हरियाणा बेसबॉल फेडरेशन की ओर से आयोजित 38वीं सीनियर स्टेट बेसबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्यौदा में आयोजित की गई थी जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही थीं।फाइनल मुकाबले में अंशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फतेहाबाद जिले की टीम के विरुद्ध 8-0 से जीत दर्ज की। उनकी इस निर्णायक भूमिका ने न केवल टीम को विजय दिलाई, बल्कि उन्हें आगामी सीनियर नेशनल बेसबॉल टूर्नामेंट में भी स्थान दिलाया जो 28 अगस्त 2025 से आयोजित किया जाएगा। संवाद