फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टॉप-10 में अंशिका, माधवी, मुस्कान

Fri, 18 Aug 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के सायं कालीन सत्र की बीकॉम ऑनर्स की तीन छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परिणाम परिणामों में पहले 10 स्थानों में से तीन स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। बीकॉम ऑनर्स की छात्रा अंशिका वर्मा ने तीसरा, माधवी ने छठा, मुस्कान ने सातवां स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


महाविद्यालय में तीनों छात्राओं को सम्मानित कर नकद पुरस्कार दिए गए। पुरस्कृत छात्राओं ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। छात्रा वंशिका आगे एमबीए की पढ़ाई करने के उपरांत किसी बड़ी कंपनी में अधिकारी बनना चाहती है, इसी तरह माधवी और मुस्कान भी विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धा परीक्षा उत्तीर्ण कर सरकारी अधिकारी पद पर सेवाएं प्रदान करने की इच्छा रखती हैं।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर आरकेएसडी महाविद्यालय प्रबंधक समिति व आरवीएस के प्रधान साकेत मंगल अधिवक्ता, आरवीएस के उपप्रधान अश्विनी शोरेवाला, प्रबंधक समिति के उपप्रधान नरेश शोरेवाला, सांयकालीन सत्र के डायरेक्टर अनिल शोरेवाला, कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डायरेक्टर नवनीत गोयल अधिवक्ता, प्रबंधक समिति के सदस्य महेश मंगल अधिवक्ता, प्रो. पीसी मित्तल, नरेंद्र कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, सांयकालीन सत्र के प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता, सांयकालीन सत्र के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज बंसल ने मेधावी छात्राओं को 2100 रुपये प्रति छात्रा नकद पुरस्कार के रूप में प्रदान किए। इस अवसर पर प्रो. रंजू निरवानी, प्रो. नितिका गाबा, प्रो. महक मित्तल व प्रो. निधि गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें