फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुर्राह नस्ल की अनमोल ने पाया द्वितीय स्थान

Tue, 11 Apr 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के गांव नरड़ की मुर्राह नस्ल की भैंस ने दूध व सुंदरता में एक और नया रिकॉर्ड कायम किया है। बीते दिन करनाल के नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनडीआरआई) में हुई मिल्क ब्यूटी प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पशुपालकों ने अपने पशुओं के साथ हिस्सा लिया। इसमें गांव नरड़ की भैंस अनमोल नरड़ ने 23 लीटर दूध व सुंदरता में द्वितीय स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


मालिक संजीव शर्मा ने बताया कि दूसरी बार ही उन्होंने पशु प्रदर्शनी में भाग लिया है। पहली बार में कुरुक्षेत्र में तीसरा स्थान हासिल हुआ था। इस प्रदर्शनी में प्रदेशभर से 1500 से ज्यादा पशु पालकों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2016 से नस्ली पशु रखने का कार्य कर रहे हैं। पहले दादा व पिता भी भैंसों का कारोबार करते थे।

वह पशुपालन का कार्य आमदनी के लिए नहीं करते, बल्कि वह शौक के तौर पर पशु पालते हैं। भैंस अनमोल नरड़ इस समय उनके घर तीसरी पीढ़ी की है। इससे पहले इसकी मां व नानी को भी उन्होंने अपने घर पर ही पाला है। पशुपालक संजीव ने बताया कि उसकी भैंस की छह माह पहले डिलीवरी हुई थी। अब 23 लीटर दूध प्रतिदिन दे रही है। प्रतियोगिता में भैंस के अव्वल आने पर पशुपालकों ने संजीव को बधाई दी है।
विज्ञापन


पशुपालक संजीव शर्मा ने कहा कि अनमोल के अलावा उसके पास आठ अन्य भैंस है, जो मुर्राह नस्ल की हैं। सभी भैंसों का दूध वह शुगर मिल के पास उसकी भगवान परशुराम के नाम से डेयरी एवं खल भंडार में पहुंचाता है। इस प्रतियोगिता में लिए गांव के पशु अस्पताल में ड्यूटी कर रहे वीएलडीए डॉ. अलियास ने उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने समय-समय पर भैंस को क्या खिलाना चाहिए इसके बारे में बताया। इसके साथ ही प्रतिदिन भैंस के चलने-फिरने, उठने-बैठने सहित सभी प्रकार की गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें