फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समाज के कार्यक्रम में परिवारों का स्वागत

Tue, 11 Apr 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पंजाबी सेवा सदन ने सदन परिसर में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर पंजाबी सेवा सदन के मुख्य संरक्षक इंद्रजीत सरदाना ने यहां पहुंचे परिवारों का स्वागत करते हुए कैलाश भगत के समक्ष समाज का एक शिक्षण संस्थान बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन


पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने संस्था के सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर साल स्थापना दिवस समारोह का आयोजन करने का मकसद सभी सदस्यों का आपसी जान-पहचान बढ़ाना है। संस्था नाममात्र सहयोग राशि ले उनके हर तरह के कार्यक्रम के लिए सदन परिसर में जगह उपलब्ध करवाती है। उसी राशि व सदस्यों के सहयोग से जहां कोरोना काल मे संस्था के सदस्यों ने घर घर राशन पंहुचाने का काम किया वहीं हर माह कुछ जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि 55 बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी संस्था वहन कर रही हैं। मुख्य अतिथि कैलाश भगत ने पंजाबी कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम में अंबाला से कलाकार कमल थापा ने अपनी गायकी से कार्यक्रम में आए मनोरंजन किया।
विज्ञापन


संस्था के वरिष्ठ सदस्य भारत भूषण टक्कर व मनोहर लाल आहूजा ने भी इस अवसर पर गीत के गाकर अपनी प्रस्तुति दी। अंत मे मुख्यातिथि को पंजाबी सेवा सदन के प्रधान व पदाधिकारियों ने सम्मान प्रतीक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने की। मंच संचालन संस्था के महासचिव संदीप मलिक ने किया। इस अवसर पर दर्शन लाल मनचंदा, इंद्रजीत सरदाना, तुलसीदास सचदेवा, ललित नरूला, रमेश सचदेवा, कवल तनेजा, राम किशन डिगानी, राज कुमार निझावन अधिवक्ता, सुधीर मेहता, सतीश सोनी, विनोद खंडूजा, कृष्ण नारंग, सतीश चावला, सुभाष कथूरिया, अरविंद चावला, राकेश मल्होत्रा, राज कुमार दुआ, राजिंद्र शाह, सुरेश, राज कुमार मुखीजा, नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें