सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट रणजी ट्राफी टी-20 के लिए अंकित का हरियाणा की टीम में चयन
फोटो- 28
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट रणजी ट्राफी टी-20 के लिए कलायत के क्रिकेट खिलाडी अंकित का चयन हुआ है। बतौर तेज गेंदबाज वह हरियाणा की टीम का हिस्सा बनेंगे। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन ने उनका चयन किया है।
शिक्षा भारती स्कूल के निदेशक जितेंद्र सिंह ने बताया कि गांव उझाना के रहने वाले अंकित स्कूल के हॉस्टल में रहकर अभ्यास करते हैं। उनके पिता किसान हैं। क्रिकेट कोच पवन लोहान ने बताया कि अंकित अभी मात्र 19 वर्ष का है लेकिन उसकी गेंदबाजी की रफ्तार 128-130 किमी प्रति घंटा है जो बल्लेबाजों को मुश्किल में डालती है। जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह खिलाड़ी छुट्टियों के दौरान भी अकेला मैदान में गेंदबाजी का अभ्यास करता था इसी का परिणाम हम सबके सामने है। उसकी सफलता पर प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा, चेयरमैन कुलदीप सिंह, निदेशक वीरेंद्र सिंह व खेल मुखिया राज धारीवाल ने अंकित व अभिभावकों को बधाई दी है। इस मौके पर विद्यालय में अमरदीप, राजेश, मनोज, बलबीर सिंह, हरदीप सिंह पीटीआई, सुखबीर सजुमा, गुरेदव गुहना व ओम प्रकाश मौजूद रहे।