फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में विज: बस स्टैंड में खामियां, मंत्री ने प्रबंधक, चालक किए सस्पेंड, बोले- मैं ऐसे ही 7 बार MLA नहीं बना

Fri, 29 Nov 2024 07:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ऑल टाइम एक्शन में रहते हैं। वह अपने इसी अंदाज के लिए जाने भी जाते हैं। विज ने शुक्रवार को परिवहन विभाग के एक अधिकारी और चालक को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
परिवहन मंत्री अनिल विज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज शुक्रवार शाम को अचानक कैथल बस स्टैंड पर पहुंचे। अनिल विज के पहुंचते ही बस स्टैंड पर खलबली मच गई। परिवहन मंत्री अनिल विज कैथल के नए बस स्टैंड पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर अनिल विज ने तुरंत मौके पर ही बस अड्डा के संस्थान प्रबंधक सुनील और एक चालक मोनू को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही मंत्री ने बस स्टैंड पर सफाई और शौचालयों में अव्यवस्था पाए जाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। विज सिरसा में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक से वापस लौटते समय कैथल बस स्टैंड का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


विज जब बस स्टैंड पर अचानक पहुंच तो वहां पर चीका जाने वाली बस को कुछ लोग धक्का लगा रहे थे। इसी दौरान विज भड़क गए और उन्होंने तुंरत विभाग के अधिकारी को बुलाया। विज ने बस स्टैंड परिसर पर बस के टिकट काउंटर, बस काउंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान एक बस काउंटर पर लगी निजी बस संचालक को भी अधिक समय लगाने पर फटकारा।
विज्ञापन


जनता मांगती है काम, इसलिए मैं सात बार का एमएलए 
दोनों कर्मचारियों को निलंबित करने के बाद मंत्री अनिल विज के तेवर काफी गर्म दिखे। इस दौरान अनिल विज ने कहा कि जनता काम मांगती है। यदि काम नहीं करोगे तो कार्रवाई तो होगी ही। मंत्री ने कहा कि वे जनता के काम लगातार करते हैं। इसलिए ही जनता ने लगातार सात बार एमएलए बनाया है। यदि मैं काम न करता तो जनता मुझे कभी का बाहर फेंक देती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें