फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खरीद शुरू न होने पर रोष

Sun, 24 Sep 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। राजौंद में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान महावीर चहल नरड़ के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें धान खरीद शुरू न होने पर रोष जताया गया।

इसमें भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को भारतीय किसान यूनियन द्वारा पिपली में राष्ट्र स्तर की रैली कर सरकार को अपनी मांगों के प्रति जगाएंगे। कहा कि आज किसान व मजदूर वर्ग कई समस्याओं से जूझ रहा है। इसकी तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सरकार की अनदेखी के चलते अन्नदाताओं के समक्ष समस्याओं का पहाड़ खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष भागल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल, चमकौर सिंह ओजला, विक्रम दुसैण, रणधीर बरसाना, तेजा गिल, कृष्ण मालखेडी, मनोज नीमवाला, केवल सिंह सिद्ध, नरेंद्र चदलाना, बिनदर सिरटा, नरेंद्र फरल, काला गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें