फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क पर वाहन धंसने से नाराजगी

Sun, 16 Mar 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के सेक्टर-18 में पाइपलाइन बिछाने में लापरवाही के चलते शनिवार को कई वाहन सड़क पर धंस गए। इससे कार चालक को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, जिला नागरिक अस्पताल के पास धंसी कार को एंबुलेंस चालकों ने बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों ने पाइपलाइन डालने के बाद सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि यहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की बदहाली के कारण कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने मामले में संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत ठीक से नहीं की गई। इस कारण यह समस्या पैदा हुई। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे आम जनता को नुकसान उठाना पड़ा।जब इस मामले ने तूल पकड़ा और लोग लगातार अपनी नाराजगी जाहिर करने लगे, तब पब्लिक विभाग ने आखिरकार जेसीबी मशीन भेजी।

मशीन की मदद से सड़क को समतल किया गया और मिट्टी को ठीक से दबाया गया, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी समस्या न हो। अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद मिट्टी को सही तरीके से न दबाने के कारण सड़क धंसी थी। वहीं, हालांकि सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि आगे से इस तरह की लापरवाही न हो और निर्माण कार्य सही तरीके से किया जाए। लोगों ने मांग की है कि विभाग को वाहन मालिकों के नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें