29-कैथल। अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय परिसर में नारेबाजी करते हुए आंगनबाड़ी वर्कर्स एंव हेल्पर
- फोटो : Kaithal
आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की ताला बंद हड़ताल और प्रदर्शन 51 वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसका संचालन जिला सचिव नीतू व निर्मल पटेल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक धरने और प्रदर्शन जारी रहेंगे। शकुंतला ने सरकार से मांग की है कि केंद्र सरकार द्वारा उनका बकाया मानदेय दिया जाए। सभी वर्कर्स एवं हेल्पर्स को ड्यूटी पर वापस लिया जाए और उन पर दर्ज केस वापस लिए जाएं। जिला सचिव नीतू ने कहा कि राज्य महासचिव शकुंतला को आंगनबाड़ी वर्कर की सेवा से बर्खास्त किया गया है। आंदोलन तो सभी हेल्पर वर्कर कर रही हैं। ऐसे में उनकी यूनियन के नेतृत्व को दबाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आंदोलन को समाप्त किया जा सके।