अज्ञात चोरों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई कार। संवाद
कलायत। गली में खड़ी कार के अज्ञात लोगों ने शीशे तोड़ दिए। इस संदर्भ में नगर के वार्ड नंबर 5 निवासी रोहित ने पुलिस में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह अपनी कार प्राइमरी स्कूल के सामने मेन बाजार में खड़ी करता है। रात्रि करीब 11 से 12 बजे के बीच अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी के दो शीशे तोड़ कर नुकसान कर दिया और कार में रखा करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।
उन्होंने बताया कि सुबह जब उन्हें इस बारे में पता चला तो अपने स्तर पर अज्ञात चोरों का पता लगाने का प्रयास किया पर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इससे पूर्व भी उनके साथ इसी तरह की एक घटना पहले भी हो चुकी है जिसमें उनकी कार के शीशे तोड़ कर सामान चोरी कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने घरों के बाहर लगे बिजली के मीटरों को भी नुकसान पहुंचाया है। रोहित ने पुलिस से मांग की है कि चोरों का पता लगाया जाए और चोरी हुए सामान की बरामदगी करवाई जाए।
अज्ञात चोरों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई कार। संवाद