जिला स्तरीय सब जूनियर और एडिट जूडो चैंपियनशिप का आयोजन जिला जूडो संघ कैथल, तानियो गुची जूडो क्लब कैथल व भारत रत्न डॉक्टर भीम राव आंबेडकर सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से महाराजा सूरजमल स्टेडियम में किया गया। कर्मदीप, सिमरन, कोमल, मनीषा, महक और स्मृति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैडेट में अमन और मनीषा को बेस्ट प्लेयर चुना गया।
इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल कुमार राष्ट्रपति अवार्डी द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन सचिव संदीप कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रथम आने वाले खिलाड़ी 30 और 31 अक्तूबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि राकेश नैन ने विजेता टीम को ट्रॉफी वितरित की। भाजपा के जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ राज कमल ढांडा, हरिओम शर्मा, सतीश जिंदल, विशिष्ठ अतिथि रहे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में जोगिंदर जूडो कोच, मनोज कुमार, इंदिरा, राजेश, सपना जूडो कोच, सुमित शर्मा, बलराज, गुरमीत सिंह बॉक्सिंग कोच, विजय बुरा, शिव चरण रज राणा का विशेष योगदान रहा। छोटू राम स्टेडियम जूडो सेंटर सब जूनियर और कैडेट में ओवरऑल विजेता रहा। सूरजमल जाट स्टेडियम जूडो सेंटर दूसरे और सोंगल तीसरे स्थान पर रहा।
सब जूनियर लड़कों में 30 किलो भार वर्ग में अरमान डीएवी प्रथम, शिवम ने दूसरा स्थान हासिल किया। 35 किलो भार में युवराज प्रथम और कनिष्क द्वितीय, 40 किलो भार में चिराग प्रथम और मोहित द्वितीय, 45 किलो भार में विनीत प्रथम दीपक द्वितीय, 50 किलो भार में आशीष प्रथम और अंश द्वितीय, 55 किलो भार में इलेश डीएवी प्रथम और विशाल द्वितीय, लड़कियों में 28 किलो भार में संजना प्रथम और एकता द्वितीय, 32 किलो भार में कोमल प्रथम और कुसुम द्वितीय, 36 किलो भार में रेखा सोंगल प्रथम और मनप्रीत द्वितीय, 40 किलो भार में नैंसी प्रथम और वंशिका द्वितीय, 44 किलो भार में अंशुका प्रथम और ज्योति द्वितीय 48 किलो भार में जानकी प्रथम 52 किलो भार में तमन्ना प्रथम, 57 किलो भार में मनप्रीत प्रथम व 57 प्लस में दीपिका प्रथम रही। कैडेट लडक़ो में अमन, अनिल, चिराग, सुशील, विजय, अंकुश व सागर प्रथम रहा। सब जूनियर में लड़कियों में नैंसी, लड़कों में युवराज बेस्ट प्लेयर चुने गए।