फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 27 Feb 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में कॉलेज जा रही एक युवती का पीछा कर उससे छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में युवती की मां ने शहर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। शहर थाना में दी गई शिकायत में युवती की मां ने बताया कि उसकी बेटी शहर के एक कॉलेज में पढ़ती है। लड़की को रोजाना शहर के सर्राफा बाजार से होकर कॉलेज तक जाना पड़ता है। शुभम शर्मा नाम का आरोपी रोजाना उसकी बेटी का पीछा करता है। 25 फरवरी को भी आरोपी उसके पीछे लग गया। जब वह कॉलेज के गेट पर पहुंची तो आरोपी ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ छेड़खानी की। विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि शिकायत आने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादमारपीट में युवक घायल
विज्ञापन

कैथल। पाडला रोड ड्रेन के निकट हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। छौत गांव निवासी रोहित ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया है कि 24 फरवरी को शाम के समय जब वह पाडला रोड ड्रेन के निकट से गुजर रहा था तो चार अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए।इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें