कैथल। चोरी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपी काबू किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नगर खेड़ा के दानपात्र से पैसे चोरी करने के मामले में चौकी किठाना पुलिस के एसआई दलबीर सिंह की टीम ने जांच करते हुए कलासर निवासी आरोपी नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया है। कलासर निवासी सोहन लाल ने शिकायत दी थी कि नौ फरवरी की रात आरोपी नरेंद्र नगर खेड़ा के दानपात्र का ताला तोड़कर रुपये चोरी कर लिए। थाना राजौंद में यह केस दर्ज कराया गया था। दूसरे मामले में मकान में सेंधमारी मामले की जांच थाना पूंडरी पुलिस के एसआई हरपाल सिंह की टीम ने करते हुए आरोपी करोड़ा निवासी विक्रम उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। करोड़ा निवासी सुदेश ने शिकायत दी थी कि वह 11 जनवरी को अपने मकान को ताला लगाकर अपने मायके में गई हुई थी। 16 जनवरी को जब वह वापस आई तो घर का ताला खुला हुआ था व पेटी से सोना चांदी जेवर व नकदी गायब थी। शिकायत में विक्की पर चोरी का आरोप लगाया गया था। थाना पूंडरी में केस दर्ज कराया गया था। संवाद