फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबुद्घ वर्ग सामने आए : आईजी

Sat, 19 Mar 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कलायत।
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईजी ओपी सिंह ने कहा कि आरक्षण आंदोलन के दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा आपसी भाईचारा खराब करने की कोशिश की गई है। आपसी भाईचारा कायम करने के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों को सामने आना चाहिए। आईजी ओपी सिंह शुक्रवार को नगर का दौरा कर पुलिस स्टेशन में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। इस अवसर पर डीसी निखिल गजराज, एसपी सुमित कुमार, एडीसी जितेंद्र कुमार, एसडीएम ओमप्रकाश भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा जिम्मेवार नागरिक होने के नाते आपसी भाईचारा कायम करें। हर नागरिक को सुरक्षा देना पुलिस का काम है जिसका वे पूरी तरह से निर्वाह करेंगे तथा किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। डीसी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


रासुका के तहत दी गई डीसी को पॉवर
आईजी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत उपायुक्त को पूरी शक्तियां दी गई हैं। कैथल जिला की सीमा में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा जिलावासियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दंड संहिता की धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें