फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बसें आने के बाद बढ़ेंगे कैथल से दिल्ली तक बसों के फेरे

विज्ञापन
After the arrival of new buses, the frequency of buses from Kaithal to Delhi will increase. - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। कैथल के रोडवेज डिपो में नई बसें आने के बाद दिल्ली के लिए शाम छह बजे के बाद बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे दिल्ली के अलावा करनाल, पानीपत व सोनीपत तक जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि कैथल से दिल्ली के लिए अंतिम बस 5 बजकर 40 मिनट रवाना होती है। शाम 6 बजे के बाद यात्रियों को दिल्ली, पानीपत, सोनीपत व करनाल जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है। बसें न होने पर उन्हें इन रूटों पर जाने के लिए निजी वाहनों में अधिक किराया देना पड़ता है। यात्रियों की समस्या का देखते हुए अब विभाग ने शाम 6 बजे के बाद दिल्ली रूट की बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया। रोडवेज विभाग के अनुसार इस समय प्रतिदिन 16 बसें कैथल से दिल्ली जा रही है। पहली बस सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर चलती है और अंतिम बस 5 बजकर 40 मिनट पर चलती है। प्रतिदिन 1800 से 2000 की संख्या में यात्री दिल्ली के लिए रवाना होते हैं। वहीं विभाग की ओर से नई बसों के लिए मुख्य कार्यालय को 35 बसों की मांग भेजी हुई है। ये बसें मार्च तक आने की संभावना है। इन बसों के आते ही सभी रूटों पर यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
स्टेशन सुपरवाइजर रोहताश ने बताया कि इस समय दिल्ली रूट पर 16 बसें निरंतर चल रही है। डिपो में कई रूटों पर बसों की समस्या है, उनके लिए 35 बसों की मांग भेजी गई है। इन बसों के आते ही यात्रियों की संख्या के हिसाब से सभी सायं के समय रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें