Vinay Bansal unanimously became the head of Bullion Association Kaithal
- फोटो : Kaithal
कैथल। सराफा एसोसिएशन कैथल की एक बैठक अंबाला रोड स्थित एक होटल में हुई। जहां पर सर्वसम्मति से प्रमुख सराफ विनय बंसल को प्रधान चुना गया। बैठक में चुनाव अधिकारी राजेंद्र, जितेंद्र व सुदेश कपूर ने विनय बंसल का नाम वर्ष 2022 में प्रधान पद के लिए अनुमोदित किया, जिसका सभी ने तालियां बजाकर सर्वसम्मति से स्वागत किया। अपने चयन पर विनय बंसल ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, वे उसे बखूबी निभाएंगे तथा सभी को साथ लेकर चलेंगे। इस अवसर पर राजन वर्मा अमित बंसल, राजेश, प्रवीण, पूर्व उपप्रधान विपुल बंसल, हितेश, अनिल, अपूर्व बंसल व अनीश सहित काफी संख्या में सराफा एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे।