फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वारंट मिलने के बाद आरोपी को अदालत में पेश करेगी पुलिस

Tue, 28 Oct 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस अमेरिका से डिपोर्ट हुए तारागढ़ निवासी नरेश कुमार को वारंट प्राप्त होने के बाद अदालत में पेश करेगी। सोमवार को वारंट नहीं मिलने पर उसे अदालत में पेश नहीं किया गया। पुलिस के अनुसार फिलहाल आरोपी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। जब भी वारंट आएगा, उसे पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवकों में तारागढ़ निवासी नरेश कुमार भी शामिल था। नरेश को छोड़ कर पुलिस को किसी अन्य का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला था। नरेश कुमार शराब तस्करी के और चेक बाउंस मामले में आरोपी रहा है। आरोप है कि वह अपनी तारीख पर अदालत में पेशी में भी अनुपस्थित रहा। पुलिस ने नरेश को छोड़ कर सभी को परिजनों के हवाले कर दिया था। जबकि आरोपी से देर रात तक पूछताछ करती रही। किठाना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि कोर्ट से पुलिस को कोई वारंट प्राप्त नहीं हुआ है। वारंट मिलते ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल आरोपी को परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब हो कि आरोपी करीब 57 लाख रुपये खर्च करने के बाद डंकी के रास्ते से अमेरिका गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें