फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गलत लेन, नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

Sat, 09 Aug 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से शुक्रवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान की अगुवाई यातायात थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने की।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गलत लेन में वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की। गलत दिशा में वाहन चलाने के चार मामलों में अभियोग दर्ज किए गए, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों के चालान काटे गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर मौजूद अन्य चालकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि सभी को सुरक्षित गति से वाहन चलाना चाहिए और नशे की हालत में वाहन चलाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन


एसपी आस्था मोदी ने जानकारी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे, जिससे सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें