फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लूटपाट और ब्लैकमेलिंग में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Aug 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कबाड़ी का सामान बेचने के बहाने एक युवक को झांसे में लेकर उसे मारपीट, लूटपाट और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर गीता के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अशोक (निवासी बालू) को पकड़ा है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मटौर गांव निवासी सोनू ने शिकायत दी थी कि उसकी गांव में कबाड़ी की दुकान है। 24 मई को उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाली महिला ने कबाड़ी का सामान बेचने के बहाने उसे कैथल बुलाया। महिला के कहने पर वह बाइक से चीका चौक पहुंचा, जहां महिला ने उसे अपने घर पर सामान दिखाने के बहाने साथ चलने को कहा।
विज्ञापन


घर में प्रवेश करते ही पहले से मौजूद एक लड़की, एक महिला, चार युवक और एक बुजुर्ग ने उसे कमरे में बंद कर लिया। वहां उसके साथ मारपीट की गई। उसकी जेब से 10 हजार रुपये नकद निकाल लिए गए और जबरन 40 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने अपना मोबाइल फोन अनलॉक करने से इनकार किया, तो आरोपियों ने एक लड़की के साथ उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बना ली और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन


पीड़ित को धमकी दी गई कि यदि उसने किसी को भी घटना की जानकारी दी, तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी। इसके बाद उसे

छोड़ दिया गया। शिकायत के आधार पर थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने दो दिन का रिमांड लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें