कैथल। चौकी रामथली पुलिस ने 1.94 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एएसआई नायब सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम शाम के समय राजबाहा पटड़ी, रामथली पर वाहनों की जांच कर रही थी।
इसी दौरान चक्कू लदाना की ओर से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर अचानक मुड़कर भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वह अपनी जेब से काले रंग की पन्नी निकालकर फेंकने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में उसकी पहचान रामथली निवासी संजू उर्फ काला के रूप में हुई।
जांच में फेंकी गई पन्नी से 1.94 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज
किया गया है। मौके पर पहुंचे पीएसआई पंकज कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद