फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पेपर लीक मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
21-कैथल। पेपर लीक मामले में गिरफ़्तार आरोपी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। सिपाही पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार को आरोपी न्यायालय में पेश किया, जहां से गहन पूछताछ बाद आरोपी का दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पुलिस की टीम ने सात अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में जींद के खापड़ निवासी संदीप व गौतम के साथ प्योदा निवासी नवीन को आंसर की सहित काबू किया गया था। इस बारे में थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस इस मामले में 11 इनामी आरोपियों सहित कुल 79 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी ने बताया कि रविवार को पुलिस ने इसी मामले में हिसार के चमार खेड़ा गांव निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ दौरान आरोपी सोनू ने कबूल किया कि उसने इसी मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी उकलाना निवासी सोनू के माध्यम से माजरा प्याऊ निवासी नवीन के पास पेपर पढऩे के लिए भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें