फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के नकली कागजात बनाकर फर्जी लोन लेने के मामले में आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जमीन के नकली कागजात तैयार करवाकर लोन लेने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस पीआरओ प्रदीप नैन ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया टिंबर मार्केट कैथल के ब्रांच मैनेजर नरेश कुमार ने शिकायत दी थी कि प्योदा निवासी सुभाष ने धोखाधड़ी से बैंक कर्मचारियों व अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर सांठगांठ करके गांव प्योदा की जमीन के नकली कागजात तैयार करवाकर धोखाधड़ी से लोन करवाया था।
विज्ञापन

जांच दौरान पुलिस ने करीब 40 वर्षीय आरोपी प्योदा निवासी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने बुड़नपुर जिला करनाल निवासी रेशम, हरसोला निवासी पंकज के साथ मिलकर तत्कालीन मैनेजर तेज सिंह चौहान के साथ सांठगांठ करके गांव प्योंदा की जमीन के फर्जी कागजात तैयार करवा कर धोखाधड़ी से लोन करवाया था। अन्य आरोपी रेशम, पंकज व तेज सिंह पहले ही धोखाधड़ी के अन्य मामले में जिला जेल में बंद है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें