फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पिस्तौल के बल पर नकदी छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2025 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थाना राजौंद क्षेत्र में पिस्तौल के बल पर गाड़ी रुकवा नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले कर दिया। थाना राजौंद पुलिस के एएसआई प्रवीन कुमार की टीम ने धींगाना, जिला जींद निवासी रोहित उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जींद निवासी रामकुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 13 अप्रैल की रात वह कुरुक्षेत्र से शादी से लौट रहा था। रात करीब एक बजे एचपी पेट्रोल पंप पूंडरी के पास राजौंद रोड पर वह सफेद कार में सवार तीन युवकों का शिकार हुआ। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उसकी गाड़ी रोक ली, उसे जबरन कार से बाहर निकाला और पीछे की सीट पर बैठा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने रामकुमार से 62 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने शराब पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और पूरी रात उसे इधर-उधर घुमाते रहे। सुबह करीब छह बजे जब गाड़ी का तेल खत्म हुआ, तो आरोपी उसे हवेली होटल बरवाला के पास गाड़ी समेत छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


आरोपी रोहित पहले किसी अन्य मामले में कैथल जेल में बंद था। उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया था। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें