फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रेडिंग के नाम पर 22 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Aug 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर सिरसल निवासी एक युवक से 22 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पूंडरी थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंदौर के पारसपुर नगर निवासी प्रज्वल सिंह के रूप में हुई है।

पूंडरी थाना के एसआई संजय कुमार की टीम द्वारा की गई जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता अशोक कुमार, निवासी सिरसल, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जनवरी 2025 को प्रज्वल सिंह और उसकी साथी मोनिका शर्मा ने फोन कर ‘एंजल कंपनी’ के नाम पर
विज्ञापन


शेयर मार्केट में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा दिया।

प्रारंभ में 80 हजार रुपये एक कथित शेयर अकाउंट में जमा करवाए गए और साथ ही आरोपियों ने उसका पिन कोड भी प्राप्त कर लिया। इसके बाद मोनिका शर्मा के खाते और अन्य विभिन्न खातों में अलग-अलग बहानों से रकम ट्रांसफर करवाई गई।

शिकायत के अनुसार, 26 जनवरी 2025 को अशोक कुमार को इंदौर बुलाकर 9 लाख 10 हजार रुपये नकद भी ले लिए गए। लगातार दबाव बनाकर निवेश बढ़वाया गया और करोड़ों के मुनाफे का वादा किया गया। लेकिन जब फरवरी 2025 में पीड़ित ने हिसाब मांगा तो आरोपी टालमटोल करने लगे और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस संबंध में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, जहां पूछताछ के दौरान ठगे गए 17 लाख रुपये की राशि बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें