फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: व्यापारी पर फायरिंग में जिस आकाश की ली गई मदद, लारेंस बिश्नोई गैंग से है उसका संबंध

Wed, 01 Jun 2022 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

पुलिस संगरूर जेल में बंद आकाश को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। रंगदारी वसूलने के लिए नवदीप उर्फ नवी ने साजिश रची थी। मुठभेड़ के बाद काबू किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कैथल के कलायत में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी नवदीप उर्फ नवी ने संगरूर जेल में बंद सोनीपत के जिस आकाश नामक आरोपी से मदद ली थी। उसके संबंध लारेंस बिश्नोई गैंग से बताए जा रहे हैं, हालांकि इस संबंध में कैथल के एसपी ने फिलहाल कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया।  
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार कलायत में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी नवदीप उर्फ नवी ने संगरूर जेल में बंद आकाश के साथ मिलकर रंगदारी वसूलने की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि संगरूर जेल में बंद आकाश और नवदीप के बीच इंस्टाग्राम पर ही दोस्ती हुई थी।

मामले में आरोपी आकाश को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर कैथल पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी है, जिसके बाद ही मुठभेड़ में आरोपी नवदीप को काबू किया गया। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पुलिस को पता चला है कि आकाश का सीधा संबंध लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अंकित भादू, संपत नेहरा और आकाश पहलवान से है।
विज्ञापन


यही नहीं आकाश जिस नंबर पर व्हाट्सएप चलाता है, उसे वह नंबर हैरी नामक युवक ने उपलब्ध करवाया था। हैरी का संपर्क लारेंस बिश्नोई गैंग के मुख्य सदस्य पन्नू बढाला से है। हैरी पंजाब के राजपुरा का रहने वाला है और इस समय पुर्तगाल में बताया जा रहा है। 

एसपी मकसूद अहमद का कहना है कि पुलिस संगरूर जेल से आकाश नामक युवक को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी, जिससे अहम जानकारी मिली है। लारेंस बिश्नोई गैंग के संबंध के सवाल पर एसपी ने महज इतना कहा कि इस मामले में फिलहाल कोई कमेंट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें