फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 60 वर्षीय महिला की मौत, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव कल्लर माजरा निवासी सुखदेव सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि 30 अक्टूबर को वह उसकी माता पारो और पत्नी वीरो के साथ चीका जा रहा था। गुहला रोड पर पीछे से अज्ञात ट्रक चालक ने उसकी माता को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई। आरोपी ट्रक चालक उनके पैरों को कुचलते हुए फरार हो गया। इलाज के लिए वे उसे पटियाला अस्पताल में लेकर गए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। एसआई शमशेर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गांव क्योड़क निवासी संजू ने सदर पुलिस को शिकायत दी कि 30 अक्टूबर को गांव में ही मंडी आदमपुर जिला हिसार निवासी रतन लाल ने उसकी बाइक को कार से टक्कर मार दी। इससे वह और उसका भाई जोनी घायल हो गए। एचसी प्रदीप मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें