फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अभय चाैटाला ने सुनीं किसानों और आढ़तियों की समस्याएं

Fri, 17 Apr 2026 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कलायत अनाज मंडी में मंचासीन इनेलो प्रमुख अभय चौटाला व रामपाल माजरा
विज्ञापन
कलायत। इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला कलायत अनाज मंडी पहुंचे और गेहूं खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य गेट व मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने टेंट लगाकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस बार किसानों के लिए मंडी तक फसल लाना कठिन बना दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया, जिसके बाद सरकार को अपने फैसलों में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि अगर पार्टी आवाज नहीं उठाती तो किसानों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता। मंडी में गेहूं के उठान में हो रही देरी को लेकर भी उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराया। चौटाला ने कहा कि सरकार ने ऐसे ठेकेदारों को काम दिया है, जो पारदर्शिता से काम नहीं कर रहे और आढ़तियों से प्रति बोरी पांच से सात रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी सरकार बनी तो इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चौटाला ने कहा कि इनेलो कार्यकर्ता अपने संसाधनों से मंडियों में जाकर किसानों की समस्याएं सुन रहे हैं, जबकि अन्य दलों के नेता ऐसा नहीं कर रहे। मंडी दौरे के दौरान चौटाला ने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें