फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरक्षण भाजपा की देन : ज्योति

Fri, 17 Apr 2026 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता के दौरान विचार विमर्श करतीं ज्योति सैनी व अन्य।
विज्ञापन
कैथल। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाना भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है। वह कुरुक्षेत्र में नगरपालिका चीका की चेयरपर्सन डॉ. रेखा रानी के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान डॉ. रेखा रानी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

ज्योति सैनी ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लागू के समर्थन में ब्रह्मसरोवर पर पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में कैथल जिले की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। पदयात्रा ब्रह्मसरोवर से शुरू होकर अर्जुन चौक तक पहुंची। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से महिला शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट कर रही है
इस अवसर पर डॉ. रेखा रानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच दूरदर्शी है। हर विषय पर सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब महिलाओं की भागीदारी घर की दहलीज से निकलकर संसद तक सुनिश्चित हो रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह, डॉ. सीआर जिलोवा, कशिश मेहरा, अनुष्का आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा बाल विकास आयोग की उपाध्यक्ष डॉ. सुमन सैनी ने की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें