फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी निकालेगी किसान, मजदूर और खेत बचाओ यात्रा

विज्ञापन
Aam Aadmi Party will take out farmers, laborers and save farm journey - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश गर्ग ने बताया कि पार्टी पूरे प्रदेश में किसान, मजदूर व खेत बचाओ यात्रा निकालेगी। यह यात्रा 5 सितंबर को जाट शिक्षण संस्थान रोहतक से सुबह 9 बजे से शुरू होगी और विभिन्न जिलों से होकर गांधी आश्रम पलवल में 13 सितंबर को समाप्त होगी।
विज्ञापन

हरियाणा की सभी विधानसभाओं व जिलों सेे यात्रा 8 दिन में करीब 4 हजार किलोमीटर के रास्ते से गुजरेगी। यात्रा का नेत्तृव हरियाणा के सहप्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता करेंगे। उनके साथ कई सांसद, विधायक एवं जिला पंचायतों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। सामाजिक संगठन छोटू राम विचार मंच, किसान चैंबर ऑफ कॉमर्स, मध्य उत्तरी हरियाणा विकास संगठन, युवा शक्ति बदलाव की ओर संगठन, दीनबंधू चौधरी छोटूराम विचार समिति व एसवाईएल हिमाचल मार्ग समिति भी यात्रा में शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा में 4 हजार से अधिक मोटरसाइकिल, 2 हजार से अधिक कार, ट्रैक्टरों व जीपों में सवार लगभग 50 हजार लोग शामिल होंगे। यह यात्रा कैथल में 8 सितंबर को विभिन्न विधानसभाओं से होकर निकलेगी।
मुकेश गर्ग ने बताया कि किसान पिछले 9 महीने से दिल्ली के चारों तरफ कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन पर बैठे हैं। 600 से अधिक किसानों की मृत्यु भी हो चुकी है। फिर भी सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों पर सरकार पुलिस से लाठीचार्ज करने को कहती है और उन पर केस भी दर्ज करवा रही है। उन्होंने मांग की कि आंदोलन में मृतक किसानों को शहीद का दर्जा दिया जाए, उनकी विधवाओं को पेंशन व परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें