फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आम आदमी पार्टी ने निकाला रोड शो

Mon, 25 Dec 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आम आदमी पार्टी ने रविवार को शहर में बदलाव यात्रा का रोड शो निकाला। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में रोड शो चंदाना गेट से रेलवे गेट, गीता भवन मंदिर, कोठी गेट से होते हुए शहीद स्मारक पर संपन्न हुआ।
इस दौरान ढांडा ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा का अंतिम दिन है। बदलाव यात्रा के दौरान पता चला कि हरियाणा का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। हरियाणा में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं। हरियाणा की एक भी विधानसभा ऐसी नहीं थी, जिसमें युवाओं ने ये न कहा हो कि हमारे लिए रोजगार का प्रबंध कर दीजिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में दो लाख सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं। सरकार युवाओं को हरियाणा में नौकरियां देने की बजाय इस्राइल भेजने की बात कह रही है। ऐसा कर हरियाणा के युवाओं को युद्ध में झोंकना चाहती हैं। दूसरा सरकार दावा करती है कि 5700 गांवों में 24 घंटे बिजली आती है, लेकिन सरकार एक भी गांव ऐसा दिखा दें जहां 24 घंटे बिजली आती हो।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रदेश की जनता हजारों रुपये के महंगे बिजली बिलों से परेशान है। एक अन्य बड़ी समस्या हरियाणा में बढ़ रहा नशा है। यदि गांव के स्तर पर खेल नीति को चलाया जाए तो बच्चों को गलत दिशा में जाने से रोका जा सकता है, लेकिन हरियाणा के किसी भी गांव में ऐसी व्यवस्था देखने को नहीं मिली। इस मौके पर पंजाब कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा, जिला अध्यक्ष सरदार गज्जन सिंह, मास्टर सतबीर गोयत, एडवोकेट राकेश, सोनिया शर्मा, एडवोकेट नीरज शर्मा, ईशम सिंह और स्वामी कृष्णानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें