फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धूप ने दिलाई ठंड से राहत

Mon, 25 Dec 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। तीन दिन कोहरा गिरने के बाद एक बार फिर से मौसम साफ हुआ है। रविवार को अल सुबह हलका कोहरा छाया हुआ था, इसके बाद सुबह सात बजे कोहरा छट गया और धूप निकल गई। जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली और दोपहर के समय धूप से गर्मी का एहसास भी हुआ। वहीं, तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक 302 से घटकर 200 पर पहुंच गया। हालांकि एक्यूआई अभी भी हमारे स्वास्थ्य के हानिकारक की श्रेणी में है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद वर्मा के मुताबिक आगामी सप्ताह तक मौसम स्थिर बना रहेगा। सुबह शाम हल्का कोहरा छा सकता है। दिन में धूप निकलने से सर्दी से राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें