फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेंगे कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों के स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से जिले में कक्षा चौथी व पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक स्कूल खुलेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से कोरोना महामारी को देखते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच एहतियात के साथ विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाया जाएगा। इसके लिए जहां स्कूलों की इमारतों को सैनिटाइज करवाया गया है, वहीं स्कूलों के प्रबंधकों को भी कोरोना से बचाव के नियमों का विशेष ध्यान रखने के लिए अधिकारियों ने सख्त हिदायतें जारी की हैं।
विज्ञापन

जिस प्रकार से कोरोना की संभावित तीसरी लहर को बच्चों के लिए ज्यादा हानिकारक बताया जा रहा है, उसके अनुसार विभाग ने भी यह नियम बनाया है कि अभिभावकों की सहमति के बाद ही बच्चों को स्कूलों में बुलाया जाएगा। इसके अलावा कक्षा कक्षों में भी छोटे बच्चों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठाया जाएगा और कक्षाएं लगाई जाएंगी। कक्षाओं में मास्क और सैनिटाइजर का भी प्रबंध किया जाएगा। स्कूलों में प्रबंधन के अधिकारी मंगलवार को दिनभर तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें