फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन माह पहले इंग्लैंड से आए युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
14 ढांड 01 घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस।
विज्ञापन
ढांड। बुधवार रात तेज आंधी और बारिश के बीच गांव कौल निवासी 38 वर्षीय प्रवीन कुमार की हादसे में मौत हो गई। देर रात उनका शव कारसा और कौल गांव के बीच सड़क किनारे गड्ढे में मिला। वे तीन माह पहले ही इंग्लैंड से आए थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस शुरुआती जांच में खराब मौसम और सड़क पर गिरे पेड़ को हादसे की संभावित वजह मान रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रवीन कुमार बुधवार शाम के समय घर से यह कहकर निकला था कि वह कुछ ही देर में लौट आएगा लेकिन जब देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इस दौरान क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। वीरवार सुबह करीब आठ बजे राहगीरों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी शिनाख्त कौल निवासी मृतक प्रवीन कुमार के रूप में हुई। राहगीरों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। पुलिस थाना निगदू के एएसआई पवन कुमार ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क पर एक किकर का पेड़ गिरा मिला।
आशंका है कि तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने से हादसा हुआ हो या फिर खराब मौसम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी हो। पुलिस के मुताबिक मौके पर किसी अन्य वाहन के टायरों के निशान नहीं मिले हैं और न ही मोटरसाइकिल पर किसी टक्कर के संकेत पाए गए हैं। मृतक सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला, जबकि उनके गले में लकड़ी का टुकड़ा घुसा हुआ था।

14 ढांड 01 घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें