फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों के झगड़े में एक युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सीवन गेट सहित दो पक्षों में मामूली कहासुनी के चलते झगड़ा हो गया। जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गई। विवाद में इस युवक की हालत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिस पर उसे पीजीआई रेफर किया गया था। जहां उसकी दोपहर बाद मौत हो गई। एक अन्य इस झगड़े में घायल हुआ है। पुलिस ने करीब 24 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न आरोपों के तहत के दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीवन गेट निवासी दीपक ने पुलिस को शिकायत दी है कि कई दिन से उनके पड़ोसी कपिल, साहिल घाघट, अंकुश उर्फ गोरखा व कोमल उर्फ टोरंटो व इनके अन्य साथी राहुल घाघट, सागर, अमित, कार्तिक, अशोक उर्फ बोधीदार, हिमांशु घाघट, नितिन व अन्य बेवजह रंजिश रख रहे थे। आरोपियों ने कई बार उनका रास्ता रोककर हाथापाई करने की कोशिश की।
इसके बाद 21 जून को इस बारे पंचायत भी हुई थी। पंचायत में मामला शांत हो गया था। इसके बाद मंगलवार को वह अपने मामा के लड़के दीपक उर्फ मिंटू के साथ गली में हुक्का पी रहे थे। इस दौरान कपिल, साहिल घाघट, अंकुश उर्फ गोरखा व कोमल उर्फ टोरंटो हाथों में तेजधार हथियार लेकर आए। इसके बाद आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला किया। झगड़े में दीपक व उसके मामा के लड़के दीपक उर्फ मिंटु के सिर में गंभीर चोटें आई। झगड़े की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद गंभीर हालत में दोनों को शाह अस्पताल में ले जा गया। जहां दीपक उर्फ मिंटू को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर किया गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में अधिनियम 307 सहित अन्य धारा के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद पीड़ित दीपक उर्फ मिंटू की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक मजदूरी करता था। परिवार में उनकी पत्नी व तीन बेटियां और एक बेटा है। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत कर्ता के बयान पर करीब एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें