44-गुहला-चीका। निवास पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करके हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमे?
- फोटो : Kaithal
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। जिसमें सरकार से मांग की गई कि हाबड़ी में बने स्टेडियम का नाम जत्थेदार सरदार करतार सिंह झब्बर के नाम पर रखा जाए। साथ ही केंद्र सरकार से भी मांग की गई है कि किसानों के साथ सरकार बातचीत करे।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सचिव सरबजीत सिंह ने बताया कि किसानी और सिख मुद्दों को लेकर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ उनके के निवास चंडीगढ़ में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को केंद्र और किसानों के बीच रुकी बातचीत को फिर शुरू कराने की अपील की, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कर वह इस मसले के हल के लिए प्रयत्नशील हैं।
इस दौरान उन्होंने मांग करते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहब आजाद करवाते समय अंग्रेज से गुरुद्वारा ननकाना साहब की चाबियां प्राप्त करने वाले जत्थेदार करतार सिंह झब्बर जो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद गांव हाबड़ी हरियाणा में आ कर बस गए थे। इसलिए गांव हाबड़ी में बन रहे खेल स्टेडियम का नाम उन्हीं के नाम पर रखा जाए। इस अवसर पर श्री गुरु तेग बहादुर के 400 साला प्रकाश पर्व शताब्दी को समर्पित यादगारी चांदी का सिक्का भी मुख्यमंत्री से जारी करवाया गया। प्रतिनिधिमंडल में जत्थेदार दादूवाल के इलावा करनैल सिंह निंमनाबाद वरिष्ठ उपप्रधान, स्वर्ण सिंह रतिया उपप्रधान, जसबीर सिंह भाटी जनरल सचिव, एडवोकेट चन्नदीप सिंह, रोहतक सह सचिव, सतपाल सिंह रामगढ़िया पिहोवा, हरभजन सिंह रठौर रोहतक, गुरचरन सिंह चीमों फतेहाबाद, सरताज सिंह सींघड़ा करनाल सहित जगतार सिंह तारी कालांवाली मंडी सिरसा, पलविंद्र सिंह बुड़शाम करनाल, मलकीत सिंह गौराया पानीपत, निशान सिंह बड़तौली कुरूकशेतर सदस्य समिति और सचिव सरबजीत सिंह, योगराज सिंह झब्बर पोता जत्थेदार करतार सिंह झब्बर,जगमीत सिंह घुक्यांवाली, नरिन्दर सिंह कुलरियें, गुरसेवक सिंह रंगीला भी उपस्थित रहे।