फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में लगाई छबील, पिलाया शरबत

Thu, 12 Jun 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। पूर्णिमा पर नगर में कई स्थानों पर छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई गई। कपिल मुनि रोड, कैंची चौक के अलावा रेलवे रोड पर ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गईं। रेलवे रोड पर छबील लगा कर जलसेवा करने में लगे शेखर शर्मा, नपा अध्यक्ष अंकित जैलदार, राजीव शर्मा ने बताया कि छबील में प्लास्टिक के प्रयोग से पूरी तरह से परहेज किया गया। टेंट हाउस से स्टील के गिलास मंगवाए गए और उन्हीं में राहगीरों को ठंडा मीठा जल पिलाया गया। झूठे गिलासों को धोने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि शुद्धता बनी रहे। शेखर ने कहा कि छबीलों में प्लास्टिक के किसी भी तरह के प्रयोग से परहेज की किया जाना चाहिए ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। संवाद

नपा कर्मचारियों ने की जल सेवा

कलायत। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए कलायत नगर पालिका कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर व मुख्य द्वार पर छबील लगाकर राहगीरों को राहत दी। नींबू पानी, तरबूज, खरबूज आदि भी वितरित किए गए। सुपरवाइजर सोमप्रकाश शर्मा और संयोजक सुरेश चहल ने बताया कि यह पहल जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से की गई। संवाद
विज्ञापन


राजौंद में बुझाई राहगीरों की प्यास

राजौंद। गांव कोटडा अड्डे पर नींबू पानी की छबील लगाकर इस भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाई। इस दौरान कुलदीप,अभिषेक, दलवीर,अमित,अंकित सहित कई युवा साथी मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन


खीर के भंडारे का आयोजन

कैथल। संकट मोचन हनुमान भंडारा समिति की ओर से हनुमान मार्केट में बुधवार को दोपहर खीर का भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे का शुभारंभ प्रधान सोमदत्त ने सभी देवी-देवताओं को प्रसाद अर्पित कर किया। इस मौके पर अखिल भारतीय हिंदू महासंघ के अध्यक्ष सतपाल गुप्ता सल, ताराचंद गोयल, विक्रम गोयल, नवीन गर्ग, विशाल मित्तल, ज्ञानचंद भल्ला, कपूरचंद गोयल, लाजपत राय सिंगला सहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें