फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकारी नीतियों के विरोध में डीएमसी कार्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 12 Jun 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध और पालिका कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में बुधवार को डीएमसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कर्मचारियों की स्थानीय मांगों पर डीएमसी से संगठन ने विस्तार से बातचीत की, जिसमें अधिकारी ने शीघ्र उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य संगठनकर्ता एवं एसकेएस के जिला प्रधान शिवचरण, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा, संघ के राज्य उपप्रधान राजेन्द्र सिन्हा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव कपिल सिरोही ने केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है, जबकि सरकार जाति व धर्म के नाम पर जनता को बांटने में लगी है।

प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान गौरव टांक ने की, जबकि संचालन जिला सचिव विक्की टांक ने संभाला। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मजदूर- कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पूंजीपतियों के पक्ष में श्रम कानूनों में किए गए बदलाव वापस लिए जाएं, न्यूनतम वेतन 26,000

रुपये लागू किया जाए, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और खाली पड़े

लाखों पदों पर स्थायी भर्ती कर युवाओं को रोजगार मिले।

इस अवसर पर महेंद्र बिड़लान, शमशेर सिंह, सुल्तान सिंह, राजकुमार मंचल, काका प्रेमी, विक्की वेद, विद्या देवी, पूजा कल्याण सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें