फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला

Sun, 19 Oct 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
18kht_39_ट्रक से हुई दुर्घटना, एक की मौत।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। कैथल मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी चालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मामराज गोयल उर्फ मामू (75 वर्ष) वार्ड नंबर 8, चीका के रूप में हुई है।

मामराज गोयल स्कूटी (एच आर 09 डी 0763) से शहर की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक (पी वी11 बी के 5238) ने उन्हें टक्कर मार दी और कई मीटर तक घसीटते हुए कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चीका थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और स्कूटी को जब्त कर लिया गया है। इस बीच ट्रक चालक भाग गया था।
विज्ञापन


स्थानीय लोग शहरी क्षेत्र में तेज गति से ट्रकों के आवागमन को चिंता का कारण बता रहे हैं और प्रशासन से वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग कर रहे हैं। मामराज गोयल के भाई, बंतराम गोयल के बयान पर चीका थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ “लापरवाही से वाहन चलाने से मौत” का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें