संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उपायुक्त डॉ. प्रीति ने बताया कि जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से धान की खरीद सुचारू रूप से जारी है। गत दिवस तक जिले की विभिन्न मंडियों में 7 लाख 12 हजार 936 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। सबसे ज्यादा खरीद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने की।
उन्होंने बताया कि कुल खरीद में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 3,49,019 एमटी, हैफेड ने 2,15,615 एमटी और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 1,48,302 एमटी धान खरीदा है।
उठान और सुविधाओं पर विशेष फोकस
उपायुक्त डाॅ. प्रीति ने कहा कि उठान कार्य को गति देने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं, ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत व्यवस्थाएं जैसे पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था और सफाई आदि सुनिश्चित की
जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की पूरी व्यवस्था की गई है। किसानों से अपील है कि वे धान की फसल को अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लेकर आएं, ताकि नमी के कारण फसल की बिक्री में कोई समस्या न हो और खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। साथ ही किसानों को धान की फसल का उचित दाम भी मिल सके।
n अरनौली मंडी : 5,576 एमटी
n
भागल मंडी : 2,511 एमटी
n
ढांड मंडी : 1,19,217 एमटी
n
धनौरी मंडी : 2,259 एमटी
n
गुहला-चीका मंडी : 2,53,610 एमटी
n
पुरानी अनाज मंडी कैथल : 6,799 एमटी
n
नई अनाज मंडी कैथल : 85,916 एमटी
n
अतिरिक्त नई अनाज मंडी कैथल : 72,067 एमटी
n कलायत मंडी : 1,149 एमटी
n
कौल मंडी : 10,795 एमटी
n
पाई मंडी : 10,330 एमटी
n पूंडरी मंडी : 75,085 एमटी
n राजौंद मंडी : 9,682 एमटी
n रामथली मंडी : 26,618 एमटी
n
सीवन मंडी : 21,676 एमटी