फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विशेष लोक अदालत 3 अक्तूबर को लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैथल की अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही की देखरेख में 3 अक्तूबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय परिसर कैथल और उपमंडलीय न्यायालय गुहला में किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार ने बताया कि विशेष लोक अदालत में मुख्य रूप से परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के अंतर्गत लंबित चेक बाउंस मामलों का आपसी समझौते एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें