फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में ढही कुछ माह पहले बनी रिटेनिंग वॉल

Tue, 13 Jan 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। वार्ड-13 में नव निर्मित गलियों के धंसने और टूटने की समस्या गंभीर रूप ले रही है। स्थानीय निवासियों और युवाओं ने नगर पालिका से सुधारीकरण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है।

सचिन गिल और अन्य युवाओं ने बताया कि यह समस्या खासतौर पर उन गलियों में है जो कुछ माह पहले ही बनाई गई थीं। इनकी रिटेनिंग वॉल ढह चुकी है, जिससे गलियों का अन्य हिस्सा भी लंबे समय तक टिकना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


युवाओं ने कहा कि नगर पालिका को कई बार इस संबंध में अवगत करवाया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के मद्देनजर उन्होंने बैठक बुलाकर एसडीएम अजय हुड्डा और नगर पालिका प्रशासन को स्थिति से अवगत कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार विकास और सौंदर्यकरण पर पर्याप्त बजट खर्च कर रही है, इसलिए पारदर्शिता और मजबूत निर्माण कार्य जरूरी है, ताकि लंबे समय तक लोगों को इसका लाभ मिल सके। युवाओं ने निर्माण एजेंसियों के माध्यम से कार्य को मजबूती से पूरा करने के निर्देश जारी करने की भी मांग की।

वार्ड 13 के पार्षद रवींद्र निर्मल बंटी ने बताया कि नव निर्मित गलियों की स्थिति से नगर पालिका अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें