फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लंबित शिकायतों का त्वरित निपटान के दिए निर्देश

Tue, 13 Jan 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी विभाग में शिकायतों को लंबे समय तक लंबित रखना स्वीकार्य नहीं होगा। अधिकारी शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें और नागरिकों को शीघ्र राहत प्रदान करें।

एडीसी डॉ. सुशील कुमार सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं को नजरअंदाज करना किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी शिकायतों के निवारण की दिशा में तत्परता से कार्रवाई करें और परिणाम सामने लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जो आमजन की शिकायतों के समाधान का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम बनकर उभरे हैं। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। एडीसी ने निर्देश दिए कि वे शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें